दिल्ली से सटे नोएडा में दो लोगों के शव मिलने से सनसनी, एक पेड़ से लटका मिला, दूसरा नाले से बरामद किया गया

शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया है कि दोनों ही युवक नशे के आदी थे। पहला मामला सेंट्रल नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र का है। यहां सुबह में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दिल्ली से सटे नोएडा में दो लोगों के शव मिलने से सनसनी
दिल्ली से सटे नोएडा में दो लोगों के शव मिलने से सनसनी
user

नवजीवन डेस्क

राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार को अलग-अलग जगहों पर दो युवकों का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, तो दूसरे युवक का शव नाले से बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया है कि दोनों ही युवक नशे के आदी थे। पहला मामला सेंट्रल नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र का है। यहां सुबह में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उसकी उम्र करीब 22 से 23 वर्ष प्रतीत हो रही थी।


जांच में पता चला कि युवक का नाम नीरज था और वह मूल रूप से लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। यहां वह अपने बहनोई के यहां रह रहा था और फेस 2 की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घरवालों ने पूछताछ में बताया कि वह रात को करीब 11:00 बजे घर से गायब हो गया था। कई जगह तलाश किया, लेकिन नहीं मिला। वह शराब पीने का आदी था। बहुत ज्यादा शराब का सेवन किया करता था।

दूसरे मामले में नोएडा के सेक्टर 5 इलाके में नाले में एक शव होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने बताया कि थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 5, राजस्थान बर्तन स्टोर के सामने नाले में किसी अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को निकाला।
मृतक की पहचान अमित, पुत्र तुलसीराम, निवासी ग्राम करकौली, थाना पिनाहट, आगरा, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। आसपास के लोगों द्वारा बताया गया है कि मृतक नशे का आदि था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia