यूपी में दिल दहलाने वाली घटना, किशोरी से दुष्कर्म के बाद पिलाया गया जहर, पुलिस के हाथ खाली

पीड़िता की मां ने लिखित शिकायत के साथ जहानाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 18 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे जहर पीने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक परिवार के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के अनुसार, पीड़िता की मां ने कहा कि 1 जनवरी को, उनकी बेटी किसी काम के लिए बाहर निकली थी, जब एक 22 वर्षीय युवक ने उसे अपने घर में खींच लिया, जहां उसका बलात्कार किया और उसे बुरी तरह पीटा।

पीड़िता की चीख सुनकर उसकी मां वहां पहुंची लेकिन उसके परिवार वालों ने अपराध छिपाने के लिए युवती को जान से मारने की नीयत से जहर पिला दिया। बाद में उन्होंने उसे अपने घर के बाहर फेंक दिया।


पीड़िता की मां ने लिखित शिकायत के साथ जहानाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसएचओ प्रभास चंद्र ने कहा कि मुख्य आरोपी, जिसके माता-पिता, छोटे भाई, बहन और दादी के साथ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 328 (किसी भी व्यक्ति को जहर देना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia