बिहार में बेखौफ बदमाशों का आतंक, RJD नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने जाम किया सड़क

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक आरजेडी मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ में पदाधिकारी बताए जाते हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

बिहार के वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने आरजेडी नेता मैनेजर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक साहनी की पत्नी अजीजपुर चांदे पंचायत की उप मुखिया बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सहनी अपनी कार से मूसापुर की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान मरूई चौक पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने कार रुकवाकर उनसे बातचीत की और फिर उनको गोली मारकर फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक आरजेडी मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ में पदाधिकारी बताए जाते हैं।

इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने ताजपुर - महुआ मुख्य मार्ग पर बहुआरा चौक पर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद लोग सड़क से हटे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia