उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बेखौफ अपराधियों का आतंक! आभूषण कारोबारी का अपहरण कर हत्या, शव बरामद

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि युवक के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बेखौफ अपराधियों का आतंक देखने को मिला है। जिले के ऊंचाहार कस्बे से आभूषण के कारोबारी एक युवक का कथित तौर पर अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस मामले को लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिन्हें पुलिस ने समझाकर शांत कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि युवक के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एएसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव आज गोसाई का पुरवा गांव शारदा सहायक नहर पटरी के पास से बरामद किया गया।


उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मदारीगंज गंज गांव निवासी शोभित कौशल (23) उँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में आभूषण की दुकान चलाता था। शुक्रवार की दोपहर वह दुकान पर बैठा था, तभी अचानक गायब हो गया।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia