इस बीजेपी विधायक की विधायकी गई, हत्या के आरोप में काट रहा उम्रकैद

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बीजेपी विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को फिर बड़ा झटका लगा है। अब उनकी विधायकी भी चली गई है। अशोक चंदेल फिलहाल जेल में बंद हैं। चंदेल की सदस्यता खत्म होते ही अब विधानसभा की 12 सीटें खाली हो गई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

आईएएनएस

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बीजेपी विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को फिर बड़ा झटका लगा है। अब उनकी विधायकी भी चली गई है। अशोक चंदेल फिलहाल जेल में बंद हैं। चंदेल की सदस्यता खत्म होते ही अब विधानसभा की 12 सीटें खाली हो गई हैं।

सजा सुनाए जाने के बाद चंदेल अयोग्य घोषित हो गए हैं। इस बात की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से चंदेल का स्थान 19 अप्रैल से रिक्त माना जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वरलु ने विधानसभा के प्रमुख सचिव और प्रमुख सचिव (गृह) को पत्र लिखा था, जिसमें अशोक चंदेल की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई थी।

गौरतलब है कि लगभग 22 वर्ष पूर्व 26 जनवरी, 1997 को मुख्यालय निवासी राजीव शुक्ला के दो भाइयों व एक भतीजे सहित पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 19 अप्रैल को उच्च न्यायालय ने हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अशोक सिंह चंदेल सहित सभी 10 आरोपितों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */