भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर गोली चलाने वालों ने बताया- क्यों किया हमला, पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने 315 बोर के पिस्टल से 3 राउंड फायरिंग की। हमले के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया उसे भी बरामद कर लिया गया है। ये लोग इस मामले से बचने के लिए छोटे-मोटे मामलों में सरेंडर करने हरियाणा चले गए थे।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर गोली चलाने वालों ने बताया- क्यों किया हमला।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर गोली चलाने वालों ने बताया- क्यों किया हमला।
user

नवजीवन डेस्क

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर गोली चलाने वालों ने पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा कर दिया है कि आखिर उन्होंने हमला क्यों किया। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक अजय साहनी ने मीडिया से बात करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने ने कहा कि 28 तारीख को चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर हमला हुआ था। इसमें 5 टीमों का गठन किया गया था। हमें पता चला कि 4 लड़कों ने हमला किया। चारों को गिरफ़्तार किया गया। इन्होंने पूछताछ में बताया कि चंद्रशेखर आजाद द्वारा पिछले कुछ महीनों में दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिए गए बयानों से ये गुस्से में थे।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने 315 बोर के पिस्टल से 3 राउंड फायरिंग की। हमले के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया उसे भी बरामद कर लिया गया है। ये लोग इस मामले से बचने के लिए छोटे-मोटे मामलों में सरेंडर करने हरियाणा चले गए थे। इनको वहां से गिरफ़्तार किया गया और दोनों तमंचे भी बरामद कर लिए गए हैं। चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी।


बीते बुधवार को चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद में कुछ युवकों ने चार से पांच राउंड गोली चलाई थी। एक गोली चंद्रशेखर को छूकर निकल गई थी। उन्हें जिला अस्पताल में दो दिन भर्ती रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में चंद्रशेखर के भाई की तरफ से अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने खुलासा किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia