मध्य प्रदेश: इंदौर में शिक्षक से परेशान छात्रा ने खुदकुशी की, मोबाइल पर भेजता था अश्लील मैसेज, पूरा डाटा ही डिलीट

पुलिस के मुताबिक जब पीड़िता के आत्महत्या के प्रकरण की जांच की गई तो उसके मोबाइल में कोई भी ब्यौरा नहीं मिला, पूरा डाटा ही डिलीट कर दिया गया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

बुंदेलखंड के पन्ना से अफसर बनने का सपना लेकर आई एक छात्रा के लिए इंदौर बदनसीब साबित हुआ, क्योंकि यहां कोचिंग में पढ़ाने वाले एक शिक्षक की हरकतों से वह इतनी परेशान हो गई कि उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

मामला भवरकुआं थाना क्षेत्र का है, यहां के कृष्ण देव नगर में पन्ना जिले की शैली सिंह (20) अपनी सहेली के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। यह दोनों सहेलियां इस क्षेत्र में स्थित कोचिंग में पढ़ने जाती थीं। शनिवार की देर शाम को शैली ने कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।



पुलिस के मुताबिक जब शैली के आत्महत्या के प्रकरण की जांच की गई तो उसके मोबाइल में कोई भी ब्यौरा नहीं मिला, पूरा डाटा ही डिलीट कर दिया गया था। पुलिस ने शैली के चाचा और उसकी सहयोगी छात्रा के बयान दर्ज किए तो एक बात सामने आई कि कोचिंग में पढ़ाने वाला शिक्षक अमन अग्रवाल लगातार शैली पर कटाक्ष करता था और उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजता था। पुलिस ने जब अमन के मोबाइल की जांच की तो उसने भी अपना फॉर्मेट कर लिया था। कुल मिलाकर उसके मोबाइल में भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर अमन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है और शैली और अमन के मोबाइल की जांच की जा रही है।

शैली के परिजनों का तो यहां तक कहना है कि उसने अपनी मां को भी अमन की हरकतों के बारे में बताया था और वह अमन की हरकतों से परेशान आ चुकी थी। उसका तो यहां तक कहना था कि अमन उसके प्रति गलत न केवल व्यवहार करता है बल्कि उसके मन में भी कुछ गलत करने का इरादा है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia