तुनिशा शर्मा मौत मामला: पुलिस ने दायर की 524 पन्नों की चार्जशीट, आरोपी शीजान ने दाखिल की जमानत याचिका

तुनिशा शर्मा मौत मामले में आरोपी शीजान खान के खिलाफ पुलिस ने 524 पन्नों की चार्जशीट दायर की है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

तुनिशा शर्मा मौत मामले में आरोपी शीजान खान ने वसई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की, जिसपर सुनवाई 23 फरवरी को होगी। इधर वलीव पुलिस ने उसके खिलाफ 524 पन्नों की चार्जशीट दायर की है।

दलील में कहा गया है कि चार्जशीट दायर की जा चुकी है और पुलिस की जांच पूरी हो चुकी है इसलिए आरोपी को जमानत दी जानी चाहिए।

टीवी एक्टर शीजान खान करीब 2 महीने से जेल में बंद हैं. उन पर को-स्टार और एक्स गर्लफ्रेंड तुनिषा शर्मा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है। एक्ट्रेस ने अपने टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान ए काबुल’ के सेट पर 24 दिसंबर 2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सीसीटीवी के मुताबिक, सुसाइड से पहले वह शीजान के साथ बात करती हुई दिखी थीं। उनकी मां ने भी शीजान पर चीटिंग का आरोप लगाया था. कहा जा रहा था कि ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस डिप्रेशन से जूझ रही थीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए