दिल्ली के आदर्श नगर में महिला की हत्या के दो अरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल हथियार और स्कूटी बरामद

दिल्ली पुलिस ने आदर्श नगर इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने महिला से चेन छीनने की कोशिश की थी और इस दौरान महिला को चाकुओं से घायल कर दिया था।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली पुलिस ने आदर्श नगर इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने महिला से चेन छीनने की कोशिश की थी और इस दौरान महिला को चाकुओं से घायल कर दिया था। बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार और स्कूटी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी फरदीन (19) और अकीबुल (22) के रूप में हुई है।

यह घटना शनिवार को करीब साढ़े नौ बजे उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में तब घटी जब महिला अपनी मां के साथ साप्ताहिक बाजार से अपने घर लौट रही थी। महिला की गोद में दो साल का उसका बच्चा भी था। उसी समय दो लड़के स्कूटी पर आए और उसकी चेन छीनने का प्रयास किया।


डीसीपी नॉर्थवेस्ट ऊषा रंगनानी ने कहा, जब उसने आरोपी का विरोध करने की कोशिश की, तो दोनों लड़कों ने उसे चाकू मार दिया और मौके से भाग गए। यह पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

तकनीकी निगरानी के साथ-साथ स्थानीय खुफिया टीमों ने वारदात में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया। स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाने के लिए कई टीमें तैनात की गई। जिसके बाद संदिग्धों की पहचान की गई और विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए, जिसके बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */