दिल्ली में 'सेक्सटॉर्शनिस्ट' गैंग के दो लोग गिरफ्तार, 200 से ज्यादा लोगों से धोखाधड़ी और जबरन वसूली का आरोप

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेक्सटिंग के माध्यम से पीड़ितों को फंसाने के बाद आरोपी एक लड़की को अपने कपड़े उतारते हुए दिखाकर वीडियो कॉल भी रिकॉर्ड करते थे। कई बार, पीड़ित अपने कपड़े भी उतार देते थे। फिर 'सेक्सटॉर्शनिस्ट' पैसे की मांग करना शुरू कर देते थे।

सांकेतिक फोटोः सोशल मीडिया
सांकेतिक फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 200 से अधिक लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी करने और जबरन वसूली करने के आरोप में एक 'सेक्सटॉर्शनिस्ट' गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों- समयदीन और मुनफेड पर 10,000 रुपये का इनाम था। उन्हें एक गुप्त सूचना के बाद राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। गिरोह के चार सदस्यों को पहले क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरोह के एक सदस्य 42 वर्षीय नखरुद्दीन को पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। बाद में जांच के दौरान तीन और लोगों जाहिद, निशात और आदित्य को गिरफ्तार किया गया। आपराधिक गिरोह के चारों सदस्यों ने खुलासा किया था कि गिरोह के मुख्य लीडर समयदीन और मुनफेड थे। गिरोह ने 200 से ज्यादा लोगों से ठगी और जबरन वसूली की थी।


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरोह द्वारा इस्तेमाल किए गए कम से कम 14 बैंक खातों की पहचान की गई है। बैंक खातों में 22 लाख रुपये से अधिक रुपयों का लेन-देन हुआ है। काफी प्रयासों के बावजूद ये दोनों आरोपी अब तक गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आरोपियों ने विभिन्न सोशल मीडिया ऐप पर आकर्षक महिलाओं की तस्वीरों के साथ फर्जी नामों से फर्जी प्रोफाइल तैयार की और संभावित 'पीड़ितों' को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।उनसे दोस्ती करने के बाद उन्होंने अपना व्हाट्सएप नंबर साझा किया और अश्लील संदेश भेजने लगे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "सेक्सटिंग' के माध्यम से उन्हें फंसाने के बाद आरोपी एक लड़की को अपने कपड़े उतारते हुए दिखाकर वीडियो कॉल भी रिकॉर्ड करता था। कई बार, पीड़ित अपने कपड़े भी उतार देते थे। फिर 'सेक्सटॉर्शनिस्ट' पैसे की मांग करना शुरू कर देते थे।" उन्होंने बताया कि देश के सभी हिस्सों से- ज्यादातर दिल्ली/एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण भारत के लोग इस गिरोह के जाल में फंसे हैं।


समयदीन और मुनफेड दोनों को बाद में अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने गिरोह के कई अन्य सदस्यों के नाम और विवरण का खुलासा किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं, मामले में आगे की जांच जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia