यूपी: लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाली वारदात! नाबालिग से रेप के बाद बेरहमी से हत्या, 10 दिन में ये दूसरा केस

लखीमपुर खीरी के एसपी सतेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। हम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हमें जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले दिल दहला देने वाला मामला सामने आई है। जिले के एक गांव के पास 17 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद बरही से हत्या कर दी गई। नाबालिग का शव बुरी हालत में पुलिस को मिला। उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि पुलिस ने की है। पिछले 10 दिनों में इस जिले में किसी किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का यह दूसरा मामला है। लखीमपुर में लगातार इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं।

मंगलवार की सुबह शव बरामद होने के किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने शुरू में कहा था कि लड़की की धारदार हथियार से हत्या की गई है और उसकी गर्दन पर चोट के निशान हैं। शव उसके गांव से करीब 200 मीटर दूर एक सूखे हुए तालाब के पास मिला था।

एसपी सतेन्द्र कुमार ने कहा है, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। हम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हमें जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।"


किशोरी के रिश्तेदारों के अनुसार, वह छात्रवृत्ति फार्म भरने के लिए पड़ोसी शहर जाने के लिए सोमवार को घर से निकली थी। हालांकि, जब वह नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस को सूचित किया। लड़की के चाचा ने पत्रकारों से कहा, "मैं वास्तव में नहीं जानता कि क्या कहूं या किस पर संदेह करना है। वह सोमवार को सुबह 8.30 बजे के आसपास चली गई। हमें किसी पर शक नहीं है।"

इससे पहले, 15 अगस्त को 13 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। उसका शव गन्ने के खेत में मिला था। यह खेत आरोपियों में से एक का था। उसके गांव के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia