यूपी में बेखौफ शराब माफिया का आतंक देखिए, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, फावड़े से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा!

गोंडा में अवैध कच्ची शराब बनाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस यहां पहुंची थी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों पर शिकंजा कसने की कोशिश की उन्होंने फावड़े से पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस कर्मी घायल हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां बदमाश और अपराधी बेखौफ हो गए हैं, उनमें पुलिस का डर नहीं रहा है। वहीं, दूसरी तरफ शराब माफिया भी बेखौफ हो गए हैं। शराब माफिया में भी पुलिस का डर नहीं रह गया है। इसकी एक बानगी गोंडा में देखने को मिली है। गोंडा के गोंडियनपुरवा क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि अवैध कच्ची शराब बनाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस यहां पहुंची थी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों पर शिकंजा कसने की कोशिश की उन्होंने फावड़े से पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। हमले की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में देखा जा सकता है कैसे पुलिस पर हमला किया जा रहा है। पुलिस की टीम पर हुए हमले की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और चार आरोपियों को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


जिले में बदमाशों के भी हौसले बुलंद है। बेखौफ बदमाश अपराध को अंजाम दे रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एर बदमाश ने तीन दलित बहनों पर तेजाब से हमला किया था। तेजाब हमले में घायल बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामहले में सरकार की किरकिरी होता देख सीएम योगी को सामने आना पड़ा था। उन्होंने गोंडा के एसपी पर नाराजगी जताई थी और सख्त निर्देश दिए थे कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। सरकार और विभाग की किरकिरी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 13 Nov 2020, 10:07 AM