उत्तर प्रदेश में फिर लगा खाकी पर दाग, महिला से बलात्कार के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार

हेड कांस्टेबल यशवंत राठौर और एक होमगार्ड 19 जून की रात को महिला के घर पहुंचे थे। महिला ने फोन करके शिकायत की थी कि उसके पति द्वारा उसे पीटा जा रहा है और उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। महिला के पति ने दूसरी शादी की है और दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था।

फोटोः IANS
फोटोः IANS
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर खाकी पर दाग लगा है। घटना बुलंदशहर जिले की है, जहां एक पुलिस कांस्टेबल को एक विवाहित महिला से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 57 वर्षीय हेड कांस्टेबल यशवंत राठौर घरेलू हिंसा की एक शिकायत पर उसके घर आया था, तब उसने इस अपराध को अंजाम दिया।

हेड कांस्टेबल यशवंत राठौर और एक होमगार्ड 19 जून की रात को महिला के घर पहुंचा था। महिला ने फोन करके पुलिस को बुलाया और आरोप लगाया था कि उसके पति द्वारा उसे पीटा जा रहा है और उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। महिला के मुताबिक उसका पति दूसरी शादी करके दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था।


बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार ने कहा, "घरेलू विवाद की शिकायत के बाद रात 11 बजे हेड कांस्टेबल पीड़िता के घर गया था। उसने पीड़िता के साथ घर की पहली मंजिल पर एक घंटा बिताया। पीड़िता ने हेड कांस्टेबल के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था। बलात्कार पीड़िता ने रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। इसमें कांस्टेबल को कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी करते हुए सुना गया है।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia