UP: प्यार की सजा, प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को अर्धनग्न कर पीटा, जूतों की पहनाई माला

लड़की को युवक के साथ देखकर घरवाले भड़क गए। इसके बाद उन्होंने तरूण को पहले अर्धनग्न कर जमकर पीटा। इसके बाद उसके गले में जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जिले में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलना बहुत भारी पड़ गया। उसे न सिर्फ मारा पीटा गया, बल्कि जूतों की माला पहनाकर घुमाया भी गया। यह घटना नगीना थाना क्षेत्र के हरगांव चादन की बताई जा रही है जहां, एक युवक को पहले प्रेमिका के परिवार वालों ने अर्धनग्न कर पीटा और फिर गले में जूतों की माला पहनाई। वह छोड़ने की गुहार लगाता रहा, मगर किसी ने नहीं सुना। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मामला नगीना थाना क्षेत्र के हरगांव चादन की है। मोहम्मदपुर देवमल गांव के रहने वाले युवक तरूण का करीब एक साल से हरगांव चादन की रहने वाली एक युवती से प्रेम–प्रसंग चल रहा था। 2 सितंबर को वह अपनी प्रेमिका से मिलने नगीना आया था। जैसे ही लड़की के घरवालों को भनक लगी, तो वे नगीना पहुंच गए।


लड़की को युवक के साथ देखकर घरवाले भड़क गए। इसके बाद उन्होंने तरूण को पहले अर्धनग्न कर जमकर पीटा। इसके बाद उसके गले में जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया।किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

नगीना क्षेत्राधिकारी (सीओ) संग्राम सिंह का कहना है कि पीड़ित युवक की तहरीर पर एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें अशोक कुमार, जितेन्द्र, दीपक और उमेश नाम के व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है। जांच की जा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia