उत्तर प्रदेश फिर शर्मसार! दिव्यांग नाबालिग दलित लकड़ी से गैंगरेप, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

पीड़िता के चाचा ने बताया कि हमने लड़की को आंशिक रूप से नग्न और खून से लथपथ पाया। उसने सांकेतिक भाषा के माध्यम से बताया कि दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में 17 साल की शारीरिक रूप से अक्षम दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। लड़की के परिवार के अनुसार, वह शनिवार को बकरियां चराने के लिए निकली थी और बाद में शाम को वह अपने घर से 200 मीटर दूर बाजरे के खेत में गंभीर हालत में पाई गई।

पीड़िता के चाचा ने बताया कि हमने लड़की को आंशिक रूप से नग्न और खून से लथपथ पाया। उसने सांकेतिक भाषा के माध्यम से बताया कि दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

लड़की को तुरंत फिरोजाबाद जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। फिर उसे आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि लड़की गरीब परिवार से थी। उसके पिता, चाचा और बड़ा भाई मजदूरी करते हैं। लड़की ठीक से बोलने में असमर्थ है।

एडिशनल एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा, “मेडिकल जांच में लड़की के प्राइवेट पार्ट्स में चोट लगने की पुष्टि हुई है। हम उसकी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट और अन्य परीक्षण परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता के चाचा की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia