अतीक-अशरफ हत्याकांड में डॉक्टरों ने किया नया खुलासा! दोनों को लगी थी 13 गोलियां, लेकिन...

अतीक अहमद और अशरफ की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने नया खुलासा किया है। डॉक्टरों के मुताबिक, अतीक अहमद और अशरफ को कुल 13 गोलियां लगी थीं। लेकिन दोनों के लिए सिर और माथे पर लगी पहली गोली ही मौत का सबब बनी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में सरेआम माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या की जांच जारी है। हत्याकांड के आरोपी पुलिस की गिरफ्त हैं। इस केस से जुड़े कई पहलू अभी भी अनसुलझे हैं। हत्याकांड से जुड़ी नई-नई बातें हर दिन सामने आती रहती हैं। अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद शवों का पोस्टमार्टम करने वालों डॉक्टरों ने नया खुलासा किया है।

डॉक्टरों ने क्या खुलासा किया है?

अतीक अहमद और अशरफ की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने नया खुलासा किया है। डॉक्टरों के मुताबिक, अतीक अहमद और अशरफ को कुल 13 गोलियां लगी थीं। लेकिन दोनों के लिए सिर और माथे पर लगी पहली गोली ही मौत का सबब बनी थी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, अतीक-अशरफ अहमद को लगी कुल 13 गोलियों में से अतीक को 8 गोलियां और अशरफ को पांच गोलियां लगी थीं। खबरों के मुताबिक, हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी की टीम शूटरों का बयान दर्ज कर चुकी है। अब घटना से संबंधित अन्य लोगों का बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पोस्टमार्टम करने वाले चार डॉक्टरों का भी बयान दर्ज किया गया है, जिससे यह बातें निकलकर सामने आई है।

उधर एसआईटी ने घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे दो अन्य पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी कर बयान के लिए बुलाया है। एसआईटी को बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है। एसआईटी बयान दर्ज करने के साथ-साथ वैज्ञानिक साक्ष्यों के सहारे जांच को आगे बढ़ा रही है। खबरों के अनुसार, सीन रीक्रिएशन की फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। अब बैलिस्टिक और अन्य जांच रिपोर्ट का इंतजार है।


15 अप्रैल को हुई थी अतीक-अशरफ की हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 15 अप्रैल को देर रात कॉल्विन अस्पताल ले जाते समय माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मेडिकल कॉलेज के पास मीडिया कर्मी बनकर आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मौके पर ही सरेंडर कर दिया था। अतीक और अशरफ की हत्या करने वालों की पहचान लवलेश तिवारी, शनि और अरुण मौर्य के रूप में हुई थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 03 May 2023, 10:33 AM