उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में कारोबारी के बेटे का अपहरण, सामने आया CCTV फुटेज, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर क्षेत्र में शिवा ढाबा है। ढाबा के मालिक के 15 वर्षीय बेटे का बुधवार को कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर इलाके में एक कारोबारी के बेटे का बुधवार दोपहर में अपहरण हो गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा गया है कि कुछ लोग उसे कार में बिठाकर जबरन ले जा रहे हैं। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि लड़का अपनी मर्जी से इन लोगों के साथ गया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर क्षेत्र में शिवा ढाबा है। ढाबा के मालिक के 15 वर्षीय बेटे का बुधवार को कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अपहरण करने के दौरान एक युवती ने एक तरफ से लड़के को कवर किया, जबकि दूसरी तरफ से दो अन्य लोगों ने उसे धक्का देकर कार में बैठा लिया।

घटना के बाद पुलिस ने दावा किया है कि अब तक की जांच में पता चला है कि कारोबारी का नाबालिग बेटा अपनी मर्जी से गया है। उसको सकुशल बरामद करने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर कार को ट्रेस कर उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ-साथ मोबाइल लोकेशन की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अन्य सीसीटीवी को भी चेक कर रही है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़का उन लोगों को जानता है जिन्होंने उसका अपहरण किया है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia