उत्तर प्रदेश: छोटी सी बात पर बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग!

महानगर के थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बतयाा कि आरोपी और उसके परिवार के सदस्य भाग गए, जबकि बाबू को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निशातगंज इलाके में घरेलू विवाद में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आरोपी राजकिशोर शनिवार को पत्नी सुषमा और बेटी काजला के साथ निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा और यह देखकर क्रोधित हो गया कि उसके छोटे भाई बाबू यादव ने मकान के भूतल पर गाय बांध दी है।

आपसी सहमति से प्रथम तल राजकिशोर का और भूतल बाबू यादव के कब्जे में था। गाय देख राजकिशोर छोटे भाई बाबू से झगड़ा करने लगा। बाबू की पत्नी कुसुम और बेटी मुस्कान ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो राज किशोर ने उन पर भी ईटों से हमला कर दिया। इसके बाद उसने बाबू पर तब तक ईंट से हमला करता रहा, जब तक वह गिर नहीं गया।

महानगर के थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बतयाा कि आरोपी और उसके परिवार के सदस्य भाग गए, जबकि बाबू को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

डीसीपी, सेंट्रल जोन, रवीना त्यागी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, ''हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।''

बाबू की बेटी मुस्कान ने कहा कि राज किशोर अक्सर उसके पिता से विवाद करता था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia