उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेस वे पर लाल सूटकेस में मिली लड़की की लाश, जांच में जुटी मथुरा पुलिस

यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे शुक्रवार दोपहर 1:00 लाल सूटकेस में लड़की की लाश मिली है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया मथुरा पुलिस ने सूटकेस से लड़की का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे शुक्रवार दोपहर 1:00 लाल सूटकेस में लड़की की लाश मिली है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया मथुरा पुलिस ने सूटकेस से लड़की का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि लड़की की हत्या की गई और उसके शव को यहां पर फेंक दिया गया है। इस मामले में तार मथुरा के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद, आगरा, बरेली और हाथरस से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

मथुरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि यमुना एक्सप्रेस वे पर राया कट के पास राजकीय कृषि फार्म हाउस के सामने एक सूटकेस पड़ा हुआ है। सूटकेस से खून निकल रहा है जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्होंने सूटकेस खोला। सूटकेस के अंदर एक लड़की की लाश पड़ी हुई थी। लड़की की लाश पॉलिथीन में पड़ी हुई थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लड़की के सीने पर गोली मारी गई है और गोली काफी करीब से मारी गई है। शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान भी मिले हैं। लड़की ने काले रंग की टीशर्ट और हाफ पैंट पहनी हुई थी। शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि लड़की अच्छे परिवार से संबंध रखती है। लड़की की लंबाई करीब 5 फुट 2 इंच बताई जा रही है। इसके अलावा लड़की के बाएं हाथ में कलावा और धागा बंधा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि लड़की की हत्या कहीं और की गई और सबूत मिटाने के लिए यहां फेंक दिया गया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia