उत्तर प्रदेश में नहीं रुक रही महिलाओं से दरिंदगी, अब इटावा में 2 बहनों से गैंगरेप ने दहलाया, 3 गिरफ्तार

दोनों बहनों ने बताया कि लिफ्ट के बहाने अपहरण करने के बाद आरोपियों ने मदद के लिए पुकारने की कोशिश करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। वे दोनों को दुकान पर ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िताओं के अनुसार आरोपियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई भी की।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब इटावा में दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने इंसानीयत को शर्मसार कर दिया है। अपराधियो ने न सिर्फ गैंगरेप किया, बल्कि दोनों बहनों की बेरहमी से पिटाई भी की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में रविवार की रात एक महिला थाने से लौट रही दो बहनों का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और एक सुनसान जगह ले जाकर दोनों से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान अपराधियों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई भी की। रविवार की घटना में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


दोनों बहनों ने तीनों आरोपियों के खिलाफ इटावा जिले के सैफई थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
सैफई थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी ने कहा, "हमारी टीम एक रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे गश्त कर रही थी, तभी हमने तीन लोगों को देखा, जो पुलिस वैन को देखकर भागने लगे। हमने नशे की हालत में तीनों को गिरफ्तार कर लिया।"

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब उन्होंने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, तो उन्हें पास की एक दुकान से चीख-पुकार सुनी जो आधी बंद थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुकान में प्रवेश करने पर हमने दो महिलाओं को रोते हुए देखा और वे अर्धनग्न अवस्था में थीं। उनकी आपबीती के बारे में जानने पर हम उन्हें चिकित्सा जांच के लिए इटावा जिला अस्पताल ले गए।


दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया कि जिस शख्स ने उन्हें लिफ्ट दी थी और उसने और उसके साथियों ने उन्हें शराब पीने के लिए मजबूर किया। उन्होंने बहनों को मदद के लिए पुकारने की कोशिश करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। युवक बहनों को दुकान पर ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया। एक शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने बहनों की बेरहमी से पिटाई भी की।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia