मध्य प्रदेश के मुरैना में मातम! एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, जमीन को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

गांव के धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चला रहा था। दोनों परिवार आमने-सामने हुए। इसके बाद मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मध्य प्रदेश के मुरैना में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ है। सिहोनिया थाना इलाके के लेपा भिडोसा गांव में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली रही थी। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

बताया जा रहा है कि गांव के धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चला रहा था। दोनों परिवार आमने-सामने हुए। इसके बाद मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर फायरिंग के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम गांव में पहुंची। एएसपी रायसिंह नरवरिया ने बताया कि गोलीबारी में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। गांव में पुलिसबल की तैनाती की गई है।


खबरों के मुताबिक, धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की साल 2013 में हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। मामला कोर्ट में चला। बाद में दोनों परिवारों में समझौता हो गया था। समझौता होने के बाद गजेंद्र सिंह पक्ष के लोग गांव में रहने के लिए पहुंचे थे। धीर सिंह पक्ष के लोगों ने गजेंद्र सिंह पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। पहले दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चले। इसके बाद धीर सिंह के पक्ष के लोगों ने गजेंद्र सिंह और उनके परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 05 May 2023, 1:18 PM