भ्रष्टाचार को लेकर फोर्ब्स की सूची में पहले स्थान पर भारत, सोशल मीडिया पर लोगों ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया 

दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने भ्रष्ट देशों की एक सूची जारी की है। सूची में भारत को सबसे ज्यादा भ्रष्ट देश बताया गया हैं।

फोटो: Getty images 
फोटो: Getty images
user

नवजीवन डेस्क

दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने भ्रष्ट देशों की एक सूची जारी की है। सूची में पहले स्थान पर भारत को रखा है। दूसरे नंबर पर वियतनाम, तीसरे पर नंबर थाईलैंड, चौथे नंबर पर पाकिस्तान और पांचवें नंबर पर म्यांमार है। हालांकि फोर्ब्स ने सोशल मीडिया पर जो रिपोर्ट शेयर की है वह मार्च 2017 में प्रकाशित की गई थी। यह सूची कई सार्वजनिक सेवाओं का सर्वे करने के बाद बनाई गई थी। सर्वे में बताया गया कि स्कूलों, अस्पतालों, आईडी दस्तावेज और पुलिस सेवाओं के लिए कई जगहों पर लोगों को रिश्वत देना पड़ता है। फोर्ब्स ने लिखा है कि ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के 18 महीने के सर्वेक्षण से पता चलता है कि भ्रष्टाचार मिटाने के लिए अभी बहुत काम होना बाकी है।

इस मसले पर लोगों ने ट्वीट कर पीएम मोदी और केंद्र सरकार को घेरा। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने भी ट्वीट कर मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ‘मैने पहले ही कहा था नंबर वन बना दूंगा, बना दिया।’

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के वादे के साथ मोदी सरकार सत्ता में आई थी। सरकार अक्सर दावा करती रही है कि सरकार बनने के बाद देश में भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। मोदी सरकार ने नंवबर 2016 में नोटबंदी का बड़ा फैसला लेते हुए कहा था कि ऐसा भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए किया जा रहा है। अब ऐसे में भ्रष्टाचार को लेकर फोर्ब्स की सूची ने मोदी सरकार को कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया है ।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia