वेंकैया नायडू ने देश के तेरहवें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

एम वेंकैया नायडू आज देश के तेरहवें उपराष्ट्रपति बन गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में हुए एक समारोह में उन्हें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।

उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेते देश के 13वें राष्ट्रपचि वेंकैया नायडू /फोटो : पीटीआई
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

एम वेंकैया नायडू आज देश के तेरहवें उपराष्ट्रपति बन गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में हुए एक समारोह में उन्हें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। नायडू ने हिंदी में शपथ ली। इस अवसर पर निवर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, कई केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कई अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां मौजूद थीं। शपथ ग्रहण से पहले 68 वर्षीय नायडू ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia