हांगकांग : तेल रिसाव के बाद 13 समुद्र तटों पर मौज-मस्ती बंद

हांगकांग के तट के निकट समुद्र में मालवाहक जहाजों के बीच टक्कर होने से भारी मात्रा में तेल रिसाव और भयंकर बदबू फैलने की वजह से 13 समुद्र तटों को मौज-मस्ती के लिए बंद कर दिया गया है।

हांगकांग तट की सफाई के बाद निकलता कचरा / फोटो : Getty Images
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

इन तटों और बंदरगाहों की सफाई का काम जारी है। औ अभी तक समुद्र से 93 टन पाम ऑयल निकाला जा चुका है।

दरअसल परल नदी के पास शुक्रवार को दो मालवाहक जहाज टकरा गए थे जिसकी वजह से समुद्र में कम से कम 1000 टन पाम तेल का रिसाव हो गया था। इस दुर्घटना के छह दिन बाद भी चीन के नियंत्रण वाले समुद्र से घास में लिपटी मरी हुयी मछलियां, सीप, पत्थर, प्लास्टिक की बोतलें और दूसरा कचरा बरामद हो रहा है। सरकार ने बताया है कि समुद्र से अब तक 93 टन पाम ऑयल निकाला गया है और समुद्र के पानी के ऊपर तैर रहे तेल की मात्रा कम हो रही है।

तेल के रिसाव और भारी बदबू फैलने की वजह से रविवार से अब तक 13 तटों को बंद कर दिया गया। पर्यावरण के जानकारों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने परप तेल के रिसाव से समुद्री जीव-जंतुओं को को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। तेल रिसाव की हाल की ये सबसे बड़ी घटना है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia