एमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस फिर बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी, एलन मस्क का बिजनेस दूसरे स्थान पर धकेला

जेफ बेजोस ने फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया। बेजोस ने टेस्ला के बॉस एलन मस्क को ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स पर दूसरे स्थान पर धकेल दिया।

फोटो: IANS
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

टेस्ला के शेयरों में गिरावट के बाद एलन मस्क के सिर से दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति का होने का ताज छीन गिया है और एक बार फिर एमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। टेस्ला के शेयरों में मंगलवार को 2.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और मस्क को 4.6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, जिससे वह दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर दूसरे स्थान पर खिसक गए।

बेजोस 191.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फिर से दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए।
पिछले महीने मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे, क्योंकि टेस्ला के शेयर की कीमत बढ़ने के बाद उनकी संपत्ति 185 अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी। उन्होंने बेजोस की जगह ली थी, जो 2017 से सबसे अमीर व्यक्ति बने थे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia