Budget 2022: 'PM गतिशक्ति' मास्टर प्लान की घोषणा, जानें इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर क्या है सरकार का प्लान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2022-23 का बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने 'पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान' की घोषणा की है। उन्होंने इस प्लान को सरकार की प्राथमिकताओं में से एक बताया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2022-23 का बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने 'पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान' की घोषणा की है। उन्होंने इस प्लान को सरकार की प्राथमिकताओं में से एक बताया है। इस प्लान के तहत देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा। सरकार रोड, रेलवे और जलमार्गों से संबंधित कई बड़ी योजनाओं पर काम करेगी और कई नए बदलाव किए जाएंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बताया कि वित्त वर्ष 22-23 में 25 हजार किलोमीटर के हाईवे तैयार किए जाएंगे। साथ ही अगले तीन सालों में 100 नए कार्गो टर्मिनल भी विकसित किए जाएंगे।

सीतारमण ने कहा कि पीएम गतिशक्ति योजना आर्थिक विकास और सतत विकास के लिए अहम होगी। इसके तहत रोड, रेलवे और वॉटरवेज़ के इंफ्रा और लॉजिस्टिक्स विकास पर फोकस किया जाएगा। देशभर में 25,000 किमी सड़कें बनाने पर जोर रहेगा। सड़सो को और बेहतर किए जाएंगे।


वित्त मंत्री ने कहा कि देश में अगले 100 साल के लिए ढांचागत विकास की रूपरेखा तैयार किया जा रहा है, इस पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि हाइवे विस्तार पर 20 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वित्त वर्ष 2022-23 में 8 नए रोपवे का ऑर्डर दिया जाएगा। रोपवे ऑर्डर पीपीपी मॉडल पर दिया जाएगा।

देश में अब ज्यादा से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों को चलाने पर जोर दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने इसके तहक अगले तीन सालों में देश में 400 नए वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, रेलवे इंफ्रा में भी कई उद्देश्यों के साथ बदलाव किए जाएंगे। छोटे किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए लॉजिस्टिक्स बेहतर की जाएगा। लोकल बिजनेस को प्रमोट करने के लिए वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट और सप्लाई चेन के पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia