Budget 2026: शेयर बाजार में ‘खूनी खेल’! निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़, सेंसेक्स और निफ्टी ने किया बर्बाद

बजट शुरू होते बाजार ने तेजी दिखाई, कुछ देर के लिए तेजी से बढ़ा था, लेकिन जब इसमें गिरावट आनी शुरू हुई तो इसने निवेशकों को खून के आंसू रुला दिया। इस गिरावट की वजह से शेयर बाजार निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए।

फोटो: Getty Images
i
user

नवजीवन डेस्क

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया। जिसे शेयर बाजार को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और मार्केट में खूनी खेल देखने को मिला। रविवार को बीएसई सेंसेक्स 1546.84 अंकों (1.88 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 80,722.94 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 495.20 अंकों (1.96%) के नुकसान के साथ 24,825.45 अंकों पर बंद हुआ है।

बजट शुरू होते बाजार ने तेजी दिखाई, कुछ देर के लिए तेजी से बढ़ा था, लेकिन जब इसमें गिरावट आनी शुरू हुई तो इसने निवेशकों को खून के आंसू रुला दिया। इस गिरावट की वजह से शेयर बाजार निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए।


बात करें सेंसेक्स और निफ्ची की तो, रविवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 3 कंपनी के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 27 कंपनियों लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ बंद हुए और बाकी की सभी 44 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।

क्यों हुई बड़ी गिरावट?

दरअसल, फ्यूचर ऑप्‍शन पर एसटीटी यानी सिक्यूरिटीजॉ ट्रांजैक्शन टैक्स को करीब 60 फीसदी बढ़ा दिया गया है। यही शेयर बाजार के ल‍िए बड़ा झटका साबित हुआ है। पहले फ्यूचर्स पर एसटीटी 0.0125% था जो अब बढ़ाकर 0.02% कर दिया गया। इसी तरह ऑप्शंस पर एसटीटी प्रीमियम का 0.0625% था जो अब बढ़ाकर 0.1%, कर दिया गया है। यानी दोनों मामलों में लगभग 60% की बढ़ोतरी। इससे हाई-फ्रीक्वेंसी और रिटेल डेरिवेटिव ट्रेडर्स की लागत बढ़ेगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia