Budget 2026: चांदी 28000 तो सोना 13000 रुपये तक टूटा, बाजार खुलते ही भरभराकर गिरे दाम, जानें ताजा रेट

कामोडिटी मार्केट में सोना 9 फीसदी यानी 13000 रुपये तक टूटा, वहीं चांदी के दाम में 28000 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट आई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट हावी है। सेंसेक्‍स और निफ्टी दबाव में कारोबार कर रहे हैं। वहीं सोना-चांदी में भारी गिरावट आई है। कामोडिटी मार्केट में सोना 9 फीसदी यानी 13000 रुपये तक टूटा, वहीं चांदी के दाम में 28000 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक चांदी का भाव 22500 की गिरावट के साथ 269210 था, वहीं सोना का दाम 3344 गिरावट के साथ 149000 था।

इस बीच, मेटल सेक्‍टर में भी बड़ी गिरावट देखी गई है, जिस कारण सिल्‍वर ईटीएफ, गोल्‍ड ईटीएफ में 11 फीसदी की गिरावट आई है।निप्‍पॉन इंडिया सिल्‍वर ईटीएफ और निप्‍पॉन इंडिया गोल्‍ड ईटीएफ में लोअर सर्किट लगा है।

यह गिरावट सोने-चांदी में पिछले 3 कारोबारी सत्रों में गिरावट के साथ आई है।हर कोई अब सिल्‍वर और गोल्‍ड ईटीएफ बेचने में लगा हुआ है।वहीं इससे जुड़े मेटल स्‍टॉक भी टूटे हैं

गौरतलब है कि पिछले कारोबरी सत्र के दौरान सोना और चांदी के दाम में भारी गिरावट आई थी।शुक्रवार को चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 1.28 लाख रुपये सस्‍ती हो गई थी, जबकि सोना 31 हजार रुपये से ज्‍यादा टूटा था।