आधार कार्ड से वोटर आईडी लिंक कराने की बढ़ी डेडलाइन, जानें अब आप कब तक करा सकेंगे ये काम

आधार कार्ड से वोटर आईडी लिंक कराने की डेडलाइन बढ़ गई है। कानून और न्याय मंत्रालय की ओर से जारी गजट नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी दी गई है।

फोटो : सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

आधार कार्ड धारकों को सरकार ने राहत दी है। आधार और वोटर आईड लिंक करराने की तारीख बढ़ गई है। अब अधार को वोटर आईडी से से 31 मार्च 2024 तक लिंक करया जा सकता है। पहले यह काम 1 अप्रैल 2023 से पहले करने की डेडलाइन थी।

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कानून और न्याय मंत्रालय की ओर से जारी गजट नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी दी गई है। हालांकि, इस संबंध में सरकार का कहना है कि यह काम अनिवार्य नहीं है, यह स्वैच्छिक है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इससे एक ही व्यक्ति का नाम एक से ज्यादा चुनाव क्षेत्र में होने या एक ही चुनाव क्षेत्र में एक से ज्यादाबार बार होने की जानकारी लग जाएगी। ऐसे में अगर आप इस काम को करना चाहते हैं तो घर बैठे भी ऑनलाइन कर सकते हैं।  


आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक कराने तो बढ़ गई है, लेकिन आधर और पैन लिकं कराने की डेडलाइन नजदीक आ गई है। इस काम करने के लिए सिर्फ 9 दिन का समय बचा है। अगर 31 मार्च 2023 तक यह काम आपने नहीं किया, तो फिर आपका पैन कार्ड डीएक्टिवेट हो जाएगा। यानी इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia