Gold-Silver Price Crash: चांदी 2.29 लाख तो सोने की कीमत 1.50 तक पहुंची, एक झटके में फिर गिरे दाम
शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोना की कीमतें गिरकर 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी 17000 रुपये तक सस्ती हुई। इसकी कीमत 2.29 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई थी

सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोना की कीमतें गिरकर 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी 17000 रुपये तक सस्ती हुई। इसकी कीमत 2.29 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई थी। सोने की कीमत 1500 रुपये तक कम हुई है।
गुरुवार को चांदी 30,300 रुपये सस्ती होकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोना 4,500 रुपये की गिरावट के साथ 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
चांदी का 4.20 लाख/किलो और सोने का 1.93 लाख/10 ग्राम का ऑल टाइम हाई
आपको बता दें, 29 जनवरी को चांदी ने 4.20 लाख/किलो और सोने ने 1.93 लाख/10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था, जिसके बाद से दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली।बजट के बाद भारत-अमेरिका में ट्रेड डील पर बनी सहमति के बीच एक बार फिर सोने-चांदी के दाम बढ़ने शुरू हुए थे।
वहीं 5 फरवरी को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,326 रुपये की गिरावट के साथ 1.51 लाख/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था, जबकि करीब 26 हजार रुपये की गिरावट के साथ मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2.42 लाख रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी।
अभी और गिरेंगे सोना-चांदी के दाम?
अगमेंट (Augmont) की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी के मुताबिक, शॉर्ट टर्म में सोने की कीमतें ₹1.40 लाख से ₹1.60 लाख के बीच घूम सकती हैं. वहीं, चांदी के लिए ₹2.35 लाख से ₹2.85 लाख का दायरा रहेगा. इंडसइंड सिक्योरिटीज के जानकारों का कहना है कि जब तक बाजार स्थिर नहीं होता, तब तक यह कमजोरी जारी रह सकती है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia