Gold Silver Price: सोना एक हफ्ते में हजार रुपए और चांदी दो हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई, लेकिन आगे...?
बीते एक वर्ष में सोने और चांदी ने शानदार रिटर्न दिया है। डॉलर में इस दौरान सोने ने 37 प्रतिशत से अधिक और चांदी ने 127 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

वैश्विक घटनाओं का असर शेयर बाजार के साथ कीमती धातुओं पर दिख रहा है। सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। इस हफ्ते भी यही ट्रेंड रहा, लेकिन अंत में यह गिरावट के साथ खत्म हुआ, जिससे सोना और चांदी क्रमशः एक हजार रुपए और दो हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 1,257 रुपए कम होकर 1,56,463 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,58,720 रुपए पर था।
22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,43,320 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,44,835 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,17,347 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,18,588 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 27 मई को 1,56,072 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 25 मई को 1,58,857 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया।
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।
चांदी का दाम 2,650 रुपए कम होकर 2,63,350 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,000 रुपए प्रति किलो था।
इस हफ्ते चांदी में सबसे न्यूनतम दाम 27 मई को 2,60,917 रुपए प्रति किलो देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 25 मई को 2,71,100 रुपए प्रति किलो देखा गया।
वैश्विक अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दल 4,600 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 76 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह महंगाई बढ़ने की आशंका और अमेरिका - ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत उच्च स्तर पर रहना है।
बीते एक वर्ष में सोने और चांदी ने शानदार रिटर्न दिया है। डॉलर में इस दौरान सोने ने 37 प्रतिशत से अधिक और चांदी ने 127 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
