Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, जानिए आपके शहर का ताजा भाव
एमसीएक्स पर सोना 5,000 रुपये से ज्यादा और चांदी 9,000 रुपये तक उछल गई। ईरान-इजरायल तनाव के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की ओर रुख किया है।

घरेलू वायदा बाजार में सोमवार, 2 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। सोने-चांदी में यह तेजी ऐसे समय में आई है जब ईरान-इजरायल विवाद के चलते वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ी हुई है। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की ओर रुख किया, जिसका सीधा असर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर देखने को मिला।
एमसीएक्स पर सोना 5 हजार रुपये से ज्यादा चढ़ा
एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,65,501 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 1,62,104 रुपये पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 10:02 बजे सोना 3.15 प्रतिशत यानी लगभग 5,108 रुपये की तेजी के साथ 1,67,212 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में इसने 1,67,915 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ।
चांदी में भी 9 हजार रुपये की छलांग
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 3.28 प्रतिशत यानी 9,012 रुपये की तेजी के साथ 2,84,010 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी।
दिन की शुरुआत चांदी ने 2,78,644 रुपये से की थी और कारोबार के दौरान 2,85,978 रुपये का उच्च स्तर छुआ।
प्रमुख शहरों में चांदी का भाव
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी 3,300 रुपये पर बिक रही है।
100 ग्राम चांदी की कीमत 33,000 रुपये है।
चेन्नई में 10 ग्राम चांदी 3,150 रुपये पर उपलब्ध है।
आपके शहर में सोने का ताजा भाव
दिल्ली
24 कैरेट- 1,73,240 रुपये
22 कैरेट- 1,58,810 रुपये
18 कैरेट- 1,29,970 रुपये
मुंबई
24 कैरेट- 1,69,800 रुपये
22 कैरेट- 1,55,650 रुपये
18 कैरेट- 1,27,350 रुपये
चेन्नई
24 कैरेट- 1,70,840 रुपये
22 कैरेट- 1,56,600 रुपये
18 कैरेट- 1,34,000 रुपये
कोलकाता
24 कैरेट- 1,69,800 रुपये
22 कैरेट- 1,55,650 रुपये
18 कैरेट- 1,27,350 रुपये
अहमदाबाद
24 कैरेट- 1,69,850 रुपये
22 कैरेट- 1,55,700 रुपये
18 कैरेट- 1,27,400 रुपये
लखनऊ
24 कैरेट- 1,69,950 रुपये
22 कैरेट- 1,55,800 रुपये
18 कैरेट- 1,27,500 रुपये
पटना
24 कैरेट- 1,69,850 रुपये
22 कैरेट- 1,55,700 रुपये
18 कैरेट- 1,27,400 रुपये
हैदराबाद
24 कैरेट- 1,69,800 रुपये
22 कैरेट- 1,55,650 रुपये
18 कैरेट- 1,27,350 रुपये
क्यों बढ़ी कीमतें?
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ने पर निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने-चांदी में निवेश बढ़ा देते हैं। ईरान-इजरायल विवाद के चलते बाजार में अनिश्चितता का माहौल है, जिसका सीधा फायदा इन धातुओं को मिल रहा है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia