Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, क्या खरीदारी का आ गया सही मौका?

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट आई है। दोनों कीमती धातुओं के भाव में आई इस गिरावट से बाजार में हलचल बढ़ गई है।

फोटो: IANS
i
  • MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 1,41,856 रुपये प्रति किलो पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,45,438 रुपये था।

  • सोना 1,983 रुपये टूटकर 1,20,346 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह 1,22,329 रुपये पर बंद हुआ था।

  • चांदी ने जनवरी 2026 में 4,20,048 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड हाई बनाया था। मौजूदा भाव इससे 2,78,192 रुपये नीचे है।

  • सोने का MCX पर रिकॉर्ड हाई करीब 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। मौजूदा भाव इससे 70 हजार रुपये से ज्यादा नीचे आ चुका है।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भारी गिरावट के बाद बुधवार को भी वायदा बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव तेजी से नीचे आ गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 3,582 रुपये प्रति किलो टूट गई, जबकि सोने की कीमत में 1,983 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 2.78 लाख रुपये से ज्यादा और सोना 70 हजार रुपये से अधिक सस्ता हो चुका है।

चांदी की कीमत में फिर बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी जारी रहा। MCX पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी बुधवार को पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव 1,45,438 रुपये प्रति किलो से फिसलकर 1,41,856 रुपये पर आ गई। इस तरह कारोबार शुरू होते ही एक किलो चांदी 3,582 रुपये सस्ती हो गई।

इससे पहले मंगलवार को शाम के कारोबार में भी चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सोमवार को इसका भाव 1,54,217 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था, जो मंगलवार शाम को गिरकर 1,45,438 रुपये रह गया। यानी मंगलवार को ही चांदी 8,779 रुपये टूट गई थी। दोनों कारोबारी सत्रों की गिरावट को जोड़ें तो चांदी 12,361 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।

चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट को उसके रिकॉर्ड भाव से तुलना करके देखें तो अंतर और भी बड़ा नजर आता है। जनवरी 2026 में चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपये का लाइफटाइम हाई बनाया था। बुधवार के भाव 1,41,856 रुपये से तुलना करें तो चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से 2,78,192 रुपये सस्ती हो चुकी है।


सोने की कीमत भी गिरी, दो दिन में 5,650 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी लगातार गिरावट जारी है। MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना बुधवार को 1,983 रुपये टूटकर 1,20,346 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,22,329 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने में गिरावट का सिलसिला मंगलवार को भी देखने को मिला था। सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,996 रुपये था, जो मंगलवार शाम के कारोबार में गिरकर 1,22,329 रुपये रह गया। इस तरह मंगलवार को सोना 3,667 रुपये सस्ता हुआ था। बुधवार की गिरावट को मिलाकर देखें तो दो कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत 5,650 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ चुकी है।

अगर सोने के मौजूदा भाव की तुलना इसके रिकॉर्ड हाई से करें तो अंतर करीब 70 हजार रुपये से भी ज्यादा है। सोने का MCX पर लाइफटाइम हाई करीब 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है, जबकि बुधवार को इसका भाव 1,20,346 रुपये पर पहुंच गया। यानी रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो सोना 72 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा है।

मंगलवार को शाम के कारोबार में भी टूटा था सोना-चांदी

मंगलवार को गुरु नानक जयंती के कारण सुबह के सत्र में कमोडिटी बाजार में कारोबार बंद था। हालांकि, MCX पर शाम 5 बजे से कारोबार हुआ और बाजार बंद होने तक सोने-चांदी में गिरावट जारी रही। इसका असर बुधवार के कारोबार में भी देखने को मिला, जब दोनों कीमती धातुओं के भाव फिर नीचे आ गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए