डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट, 70 के पार पहुंचा रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज होने के बाद आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा चिंता करने की कोई बात नहीं है, बाहरी कारणों की वजह से रुपया कमजोर पड़ा है, जो आगे ठीक हो जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

वैश्विक संरक्षणवादी नीतियों में वृद्धि के डर और मजबूत अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बीच मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 70 के स्तर से नीचे लुढ़क गया, जो इसका अब तक का निम्नतम स्तर है। 11 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपये ने 70.08 के निम्न स्तर तक गोता लगाया।

हालांकि, इसके तुरंत बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये की गिरावट को थामने के लिए हस्तक्षेप किया। इस हस्तक्षेप से रुपया 70 के निचले स्तर से थोड़ा ऊपर उठकर 69.98 तक पहुंच गया।

डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज होने के बाद आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा “चिंता करने की कोई बात नहीं है। बाहरी कारणों की वजह से रुपया कमजोर पड़ा है, जो आगे ठीक हो जाएगा।”

रुपये में आ रही इस गिरावट के लिए तुर्की की मुद्रा में गिरावट को जिम्मेदार बताया जा रहा है। तुर्किश लिरा में आ रही इस गिरावट ने डॉलर को मजबूती देने का काम किया है। इसका सीधा असर रुपये पर पड़ा है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 14 Aug 2018, 1:52 PM