डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट जारी, 71.56 के नये रिकार्ड स्तर पर पहुंचा
डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट के चलते सरकार से लेकर बाजार तक खलबली मची हुई है। वहीं जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों और विदेशी पूंजी के बहिर्भाव की वजह से रुपये पर दबाव बढ़ा है।

i
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया में लगातार गिरावट जारी है। रुपया रिकॉर्ड नए स्तर तक लुढ़क गया है। वैश्विक संकेतकों और व्यापार युद्ध को लेकर तनाव बढ़ने के बीच मंगलवार को 1 डॉलर 71.56 रुपये का हो गया है। इससे पहले यह सोमवार को 71.21 प्रति डॉलर पर था।
रुपये में लगातार गिरावट के चलते सरकार से लेकर बाजार तक खलबली मची हुई है। वहीं जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों और विदेशी पूंजी के बहिर्भाव की वजह से रुपये पर दबाव बढ़ा है, और यही वजह है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 04 Sep 2018, 11:08 AM
