डॉलर के मुकाबले रुपये में फिर रिकॉर्ड गिरावट, 70.20 से नीचे फिसला रुपया
रुपये में गिरावट के चलते सरकार से लेकर बाजार तक खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि तुर्की में जारी आर्थिक संकट की वजह से लगातार रुपये में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ डॉलर मजबूत होता जा रहा है।

i
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में लगातार गिरावट जारी है। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निम्न स्तर तक लुढ़क गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 70.20 के स्तर से नीचे फिसल गया है। रुपये में गिरावट के चलते सरकार से लेकर बाजार तक खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि तुर्की में जारी आर्थिक संकट की वजह से लगातार रुपये में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ डॉलर मजबूत होता जा रहा है।
इससे पहले मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 70 का आंकड़ा पार किया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब रुपया इस स्तर को पार कर गया था। मंगलवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 70.09 के स्तर पर खुला था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 16 Aug 2018, 10:59 AM
