डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, मुद्रा बाजार में हाहाकार 

बुधवार दोपहर को एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर गिरकर 70.55 रुपये पर पहुंच गया।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट लगातार जारी है। बुधवार को दोपहर के कारोबारी सत्र के दौरान भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 70.55 रुपये पर पहुंच गई।

इससे पहले 29 अगस्त को दिन की शुरुआत में अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपये में एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 70.31-70.32 रुपये था और इसके तत्काल बाद यह अब तक के अपने सबसे निचले स्तर 70.40 रुपये को पार कर गया। बुधवार की सुबह बाजार खुलने के साथ ही रुपये ने गिरावट के साथ शुरुआत की। आयातकों में डॉलर की मांग बढ़ने का असर रुपये पर देखने को मिल रहा है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia