पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं लग रहा ब्रेक, दिल्ली में पहली बार पेट्रोल की कीमत 90 रुपये के पार

देश में लगातार 11वें दिन तेल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल की कीमत में 30 से 31 पैसे तक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं, डीजल के दाम भी 33 से 35 पैसे बढ़ गए हैं। दिल्ली में पहली बार पेट्रोल की कीमत 90 रुपये के पार पहुंच गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

विनय कुमार

देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लगातार 11वें दिन तेल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल की कीमत में 30 से 31 पैसे तक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं, डीजल के दाम भी 33 से 35 पैसे बढ़ गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 90 रुपए पार गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 90.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.60 रुपये प्रति लीटर है। ये दाम ऑल टाइम हाई पर हैं। अब देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए की ओर तेजी से बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बात करें मुंबई की तो यहां पेट्रोल की कीमत 96.62 और डीजल की कीमत 87.67 रुपए बिक रही है। कोलकाता में पेट्रोल 91.41 और डीजल 84.19 और चेन्नई में पेट्रोल 92.25 और डीजल की कीमत 84.19 है।

बता दें कि 2021 में अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 7 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। पहले बात डीजल की करें तो दिल्ली में 6.73 रुपए, कोलकाता में 6.75 रुपए, मुंबई में 7.16 रुपए और चेन्नई में 6.42 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वहीं पेट्रोल की कीमत की बात की जाए तो दिल्ली में 6.48 रुपए, कोलकाता में 6.22 रुपए, मुंबई में 6.28 रुपए और चेन्नई 5.74 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।


गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रहे इजाफे के चलते लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विपक्षी दलों ने तेल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपना लिया है। विपक्षी पार्टी महंगाई को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia