कितने टैक्स से होकर आम जनता तक पहुंचता है पेट्रोल-डीजल, जानें पूरा लेखा-जोखा

पेट्रोल-डीजल के दाम में डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम निर्धारित किया जाता है। केंद्र सरकार तो पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं। आज का पेट्रोल का रेट 96.72 रुपए लीटर है। और डीजल का रेट 89. 62 रुपए लीटर है। सरकारी आयल कंपनी की ओर से जारी पेट्रोल डीजल के रेट में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल आम जनता तक कई प्रकार के टैक्स से होकर गुजरता है। पेट्रोल-डीजल के दाम में डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम निर्धारित किया जाता है। केंद्र सरकार तो पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाती है। इसके अलावा राज्य सरकारें भी अपने-अपने राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर अपना टैक्स लगाती है। इस प्रकार एक्साइज ड्यूटी और केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स लगने के बाद आम जनता तक पेट्रोल और डीजल पहुंचता है।

टैक्स के बाद दोगुने हो जाते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल का बेस प्राइज पर जो अभी 57.16 रुपए है, इस पर केंद्र सरकार 19.90 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इसके बाद राज्य सरकारें इस पर अपने हिसाब से वैट और सेस वसूलती हैं, जिसके बाद इनका दाम बेस प्राइज से 2 गुना तक बढ़ जाते हैं। गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में पेट्रोल-डीजल से वैट और सेस वसूलने में दिल्ली सबसे आगे है। यहां पेट्रोल पर 19.40% और डीजल पर 16.75% वैट वसूला जाता है।


देश में सबसे सस्ते पेट्रोल-डीजल अंडमान-निकोबार में

देश में सबसे सस्ते पेट्रोल-डीजल अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में बिक रहे हैं। यहां पेट्रोल 84.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल 79.74 रुपए मिल रहा है। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में ये सबसे महंगे हैं। यहां पेट्रोल 113.48 और डीजल 98.24 रुपए लीटर बिक रहा है।

राज्य के अलग-अलग शहरों में कीमत में अंतर क्यों?

जब पेट्रोल-डीजल किसी पेट्रोल पंप पर पहुंचता है तो वो पेट्रोल पंप किसी ऑयल डिपो से कितना दूर है, उसके हिसाब से उस पर किराया लगता है। इसके कारण शहर बदलने के साथ-साथ किराया बढ़ता-घटता है। जिससे अलग-अलग शहरों में भी कीमत में अंतर आ जाता है।


देश के कुछ प्रमुख बड़े शहरों में आज का पेट्रोल डीजल का दाम

कोलकाता में आज पेट्रोल का रेट 106.03 और डीजल का रेट 92.76 रुपये लीटर है। चंडीगढ़ में आज पेट्रोल का रेट 96.02 और डीजल का रेट 84.26 रुपये लीटर है। मुंबई में आज पेट्रोल का रेट 106.31 रुपये लीटर है। वहीं डीजल का रेट 89.53 रुपये लीटर है।

आपको बता दें कि सरकार ने कुछ महीने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। तभी से देश में तेल के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं। भारत में रोज सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित की जाती हैं। पेट्रोल और डीजल पर नई दरें हर रोज सुबह 6 बजे से लागू होती है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia