ट्वीटर डील के बाद से एलन मस्क को झटके पर झटका, कुल संपत्ति 200 बिलियन डॉलर से नीचे आई

इस साल की शुरुआत के बाद से मस्क की संपत्ति में 77.6 बिलियन डॉलर की कमी आई है। हालांकि, मस्क अभी भी नेट वर्थ के हिसाब से दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमेजन के जेफ बेजोस 128 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

एलन मस्क के ट्वीटर डील की घोषणा के बाद से उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। हाल में शेयरों के 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद अरबपति एलन मस्क की कुल संपत्ति 200 बिलियन डॉलर से नीचे आ गई है। टेस्लाराती के अनुसार, मस्क ने अब तक अपनी कुल संपत्ति का लगभग 77.6 बिलियन डॉलर खो दिया है।

साल की शुरुआत के बाद से शेयरों में लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट के साथ, टेस्ला स्टॉक भारी दबाव में रहा है। परिणामस्वरूप मस्क की कुल संपत्ति में भारी गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 25 मई तक मस्क की कुल संपत्ति 193 बिलियन डॉलर है। इसका मतलब है कि इस साल की शुरुआत के बाद से मस्क की संपत्ति में 77.6 बिलियन डॉलर की कमी आई है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि, मस्क अभी भी नेट वर्थ के हिसाब से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस वर्तमान में 128 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ सूचीबद्ध हैं। मस्क की तरह, बेजोस की कुल संपत्ति में भी इस साल गिरावट दर्ज की गई, जिसमें 64.6 बिलियन डॉलर की कमी आई है।

एलन मस्क और दुनिया के उनके साथी अरबपतियों ने इस साल अपनी कुल संपत्ति में कमी देखी है। दुनिया के 50 सबसे धनी लोगों, जिनमें बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग शामिल हैं, ने वर्ष की शुरुआत से कुल मिलाकर आधा ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति खो दी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia