स्थगित हुआ ऑटो एक्सपो 2022, सियाम ने कहा- कोरोना महामारी की वजह से लिया गया पोस्टपोंड का फैसला
SIAM में इस आयोजन के लिए जिम्मेदार लोगों ने एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि अगले कुछ महीनों में कोरोना कैसे विकसित होगी और आगे बढ़ेगी, इस बारे में अनिश्चितताओं की वजह से ये फैसला लिया गया है।

SIAM यानी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने कोरोना के कारण इस साल होने वाले ऑटो एक्सपो को पोस्टपोंड कर दिया है। इसका आयोजन ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में 2 फरवरी, 2022 और 9 फरवरी, 2022 के बीच होने वाला था। SIAM में इस आयोजन के लिए जिम्मेदार लोगों ने एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि अगले कुछ महीनों में कोरोना कैसे विकसित होगी और आगे बढ़ेगी, इस बारे में अनिश्चितताओं की वजह से ये फैसला लिया गया है।
एक बयान में, SIAM के जनरल डायरेक्टर राजेश मेनन ने कहा, एक्सपो में शामिल और उपस्थित सभी परफॉर्मर, विजिटर्स और सभी शेयरहोल्डर्स की सुरक्षा सियाम के लिए सबसे जरूरी है। हम भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर की आशंकाओं के कारण ऑटो एक्सपो के आयोजन में निहित जोखिमों को पहचानते हैं। इस बारे में अनिश्चितता है कि आने वाले महीनों में कोविड कैसे डेवलप होगा। साथ ही ऑटो एक्सपो का आयोजन करने के लिए एक साल के लीड समय की आवश्यकता होगी।”
राजेश मेनन ने कहा कि ऑटो एक्सपो जैसे शो में संक्रमण फैलने के जोखिम की संभावना बहुत अधिक है, क्योंकि इसमें काफी भीड़ आती है और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना भी मुश्किल होगा इसलिए ऑटो एक्सपो- द मोटर शो को अभी के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल आयोजकों ने अभी तक ऑटो एक्सपो 2022 की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
