पंजाब में प्रचंड बहुमत के बाद AAP में कैबिनेट गठन बना जंजाल, होड़ के बीच बुधवार को अकेले शपथ लेंगे भगवंत मान

एक दिन पहले भगवंत मान ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने ऐलान किया कि वह 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे शहीद भगत सिंह नगर जिले के स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

फोटोः IANS
फोटोः IANS
user

नवजीवन डेस्क

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान बुधवार को अकेले शपथ लेंगे। दरअसल चर्चा है कि प्रचंड जीत के बाद आप में कैबिनेट गठन को लेकर खींचतान जारी है। बड़ी संख्या में विधायकों में कैबिनेट में शामिल होने की होड़ मची है। आप ने पंजाब में 92 सीटें जीती हैं, जहां पार्टी का वोट शेयर 42.4 प्रतिशत रहा।

एक दिन पहले भगवंत मान ने राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने ऐलान किया कि वह 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे शहीद भगत सिंह नगर जिले के स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।


राजभवन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए मान ने कहा, "हमने राज्यपाल को शपथ ग्रहण समारोह के स्थान और समय के बारे में भी सूचित किया। मैंने पंजाब के सभी लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर के लिए खटकर कलां आने के लिए आमंत्रित किया है। 16 मार्च को हम और हमारे मंत्री ही नहीं, पंजाब के सभी लोग पंजाब को फिर से समृद्ध बनाने की शपथ लेंगे। हम सब मिलकर पंजाब को समृद्ध बनाएंगे।"

हालांकि अब खबर आ रही है कि भगवंत मान अकेल शपथ लेंगे और उनके मंत्रिमंडल का शपथ समारोह बाद में होगा, जिसमें 17 सदस्य हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रचंड जीत के बाद पार्टी में कैबिनेट गठन पर खींचतान जारी है। चर्चा है कि बड़ी संख्या में जीते विधायकों में कैबिनेट में शामिल होने की होड़ मची है। यह वजह है कि कैबिनेट के शपथ को अभी टाल दिया गया है और मान अकेले सीएम की शपथ लेंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia