यूपी चुनाव के बीच अयोध्या में सरकारी साइनबोर्ड का रंग फिर बदला, भगवा से हरा और अब लाल हुआ

अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने आवास के बाहर लगे साइनबोर्ड को नारंगी से हरे रंग में बदलवा दिया था। यूपी चुनाव के बीच सरकारी साइनबोर्ड का रंग बदलने को सोशल मीडिया पर कई लोग सरकार में बदलाव का संकेत करार दे रहे थे।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच अयोध्या में जिलाधिकारी आवास के साइनबोर्ड का रंग नारंगी से हरा करने के जिलाधिकारी के फैसले के खिलाफ सोशल मीडिया में मची हायतौबा के बाद एक बार फिर उसका रंग बदल दिया गया है। अब इस बोर्ड का रंग लाल कर दिया गया है। नारंगी या केसरिया बीजेपी का आधिकारिक रंग है, जबकि हरा रंग समाजवादी पार्टी का प्रतीक है।

अयोध्या में एक कनिष्ठ अधिकारी ने इस पर सफाई देते हुए कहा, "लाल किसी पार्टी का रंग नहीं है, इसलिए यह अधिक सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि रंग में बदलाव करने के फैसले में राजनीतिक कोण देने का कोई इरादा नहीं था। इसे बेवजह ही तूल दिया जा रहा है।


दरअसल अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने आवास के बाहर लगे साइनबोर्ड को नारंगी से हरे रंग में बदलवा दिया था। यूपी चुनाव के बीच सरकारी साइनबोर्ड का रंग बदलने को लेकर बुधवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया था और सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे सरकार में बदलाव का संकेत करार दे दिया था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia