मध्य प्रदेश चुनाव से ठीक पहले BJP को बड़ा झटका, विधायक ने पार्टी और विधानसभा से दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि त्रिपाठी आने वाले दिनों में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

मध्य प्रदेश चुनाव से पहले BJP विधायक ने पार्टी और विधानसभा से दिया इस्तीफा
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कई क्षेत्रों में अपने ही नेताओं की बगावत झेल रही बीजेपी को चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि त्रिपाठी आने वाले दिनों में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

चुनावी राज्य में बीजेपी को एक और बड़ा झटका तब लगा है, जब उसके बागी चल रहे विधायक त्रिपाठी ने पार्टी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा, उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को पत्र लिखकर विधानसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया।


नारायण त्रिपाठी ने पिछले दिनों विंध्य प्रदेश की मांग करते हुए विंध्य जनता पार्टी का गठन किया था और ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी, मगर अब उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मगर, यह ऐलान नहीं किया है कि आगे उनका क्या कदम होगा। संभावना इस बात की जताई जा रही है कि त्रिपाठी आने वाले दिनों में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia