बिहार चुनावः कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सोनिया, राहुल, मनमोहन के साथ प्रियंका भी करेंगी प्रचार

स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, शक्ति सिंह गोहिल, शकील अहमद, रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह और युवा नेता सचिन पायलट का नाम भी शामिल है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

कांग्रेस ने 28 अक्टूबर को होने वाले बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए अपने 30 स्टार कैंपेनर्स की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल है। कांग्रेस ने भारतीय निर्वाचन आयोग के साथ भी इस सूची को साझा कर दिया है।

बिहार चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की इस सूची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, शक्ति सिंह गोहिल, शकील अहमद, रणदीप सिंह सुरजेवाला के नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह और पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, सचिन पायलट और तारिक अनवर भी चुनाव प्रचार करेंगे।

इन सभी के अलावा मदन मोहन झा, निखिल कुमार, सदानंद सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह, किर्ति आजाद, संजय निरूपम, उदित राज, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेम चंद्र मिश्रा, अनिल शर्मा, अजय कुमार, विरेंद्र सिंह राठौड़ को भी चुनाव प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है। चुनाव प्रचारकों की लिस्ट के साथ ही कांग्रेस ने एक तरह से चुनाव के लिए अपने अभियान का आगाज कर दिया है। अब इन नेताओं के बिहार आने का सिलसिला शुरू होगा।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, आरजेडी और वाम दलों के साथ महागठबंधन की प्रमुख सहयोगी है। पार्टी को 243 सदस्यीय विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए 70 सीटें हासिल हुई हैं। 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस 21 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस चरण के लिए नामांकन का दौर खत्म हो गया है। अब इन सीटों पर प्रचार परवान चढ़ने लगा है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 10 Oct 2020, 7:17 PM