Uttarakhand Election: 'तू सुरक्षा कर, बेकार की बात मत कर' मास्क के लिए टोकने पर BJP प्रत्याशी ने जवान से की बदसलूकी

मामला इतना गरमा गया कि विधानसभा अध्यक्ष ने सीआरपीएफ के जवान को मौके पर ही डांटना शुरू कर दिया। सीआरपीएफ की ओर से कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक विधानसभा अध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ यहां से चले गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह आठ बजे से शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। ऋषिकेश में बीजेपी के मौजूदा विधायक और दोबारा प्रत्याशी बनाए गए प्रेम चंद्र अग्रवाल की एक सुरक्षा जवान से नोंकझोंक हुई । प्रेमचंद अग्रवाल समर्थकों के साथ नाभा हाउस मायाकुंड स्थित मतदान केंद्र का मुआयना करने पहुंचे। यहां कुछ लोगों ने यह शिकायत की कि कमरे के अंदर अंधेरा है।

इस बात को लेकर प्रेमचंद अग्रवाल ने वहां उपस्थित कर्मचारियों से बातचीत की। इस बीच वहां मौजूद सीआरपीएफ के जवान ने विधानसभा अध्यक्ष को मास्क लगाने के लिए कहा। इस बात को लेकर तनातनी काफी बढ़ गई। मामला इतना गरमा गया कि विधानसभा अध्यक्ष ने सीआरपीएफ के जवान को मौके पर ही डांटना शुरू कर दिया और बदसलूकी करनी शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया की बीजेपी नेता तू तड़ाक पर उतर आए औ जवान को भला बूरा कहने लगे। सीआरपीएफ की ओर से कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक विधानसभा अध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ यहां से चले गए थे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia