Uttarakhand Election Result: उत्तराखंड में BJP ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, शुरूआती रुझानों में इतनी सीटों पर बढ़त

70 विधानसभा वाले इस राज्य में बीजेपी अब तक 40 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस अब तक 23 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलाव 6 सीटें अभी अन्य के खाते में जाती दिख रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए पोस्टल बैलेट के बाद अब ईवीएम से वोटों की गिनती जारी है। शुरूआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छूं लिया है। 70 विधानसभा वाले इस राज्य में बीजेपी अब तक 40 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस अब तक 23 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलाव 6 सीटें अभी अन्य के खाते में जाती दिख रही है।

बाजपुर विधानसभा सीट पर अब तक आए रुझानों में बीजेपी के राजेश कुमार सबसे आगे बने हुए हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य तीसरे नंबर पर सिखस चुके हैं। वहीं पहले चरण की गिनती पूरी होने पर पिथौरागढ़ सीट से कांग्रेस के मयूख महर 258 वोट से आगे चल रह हैं। इसके अलावा धारचूला सीट से कांग्रेस 1558 वोट से आगे, हरिद्वार के झबरेड़ा से कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार आगे। वहीं देहरादून के सहसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा को 5 हज़ार मतों की भारी बढ़त मिल चुकी है, जबकि चकराता से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह करीब 1700 वोट से आगे चल रहे हैं। उधर देहरादून के राजपुर रोड सीट से भाजपा प्रत्याशी ख़ज़ान दास को 1700 वोटों की बढ़त हासिल है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia