'कांग्रेस दे वादे' नाम से कांग्रेस का घोषणापत्र, युवाओं को सरकारी नौकरी, महिलाओं को 8 गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा

मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि पंजाब के लिए उनका रोडमैप गुरुनाक देव जी की शिक्षा 'सरबत दा भला' पर आधारित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक ही मकसद है और वह पंजाब और उसके लोगों का अधिकतम विकास।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। 'कांग्रेस दे वादे' नाम से जारी घोषणापत्र में युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां, महिलाओं को हर माह 1100 रुपए, हर साल 8 गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। साथ ही माफिया राज के खात्मे का वादा करते हुए कांग्रेस ने राज्य में शराब बिक्री और रेत खनन के लिए आयोग कार्पोरेशन बनाने की बात कही है।

घोषणापत्र जारी करते समय मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के साथ मंच पर कांग्रेस के पूर्व पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़, वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है और आज प्रचार का आखिरी दिन था। पत्रकारों से बातचीत में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य के किसानों से तिलहन, दलहन और मक्का की खरीदारी भी करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मनरेगा की मजदूरी को भी 350 रुपए प्रतिदिन तक बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही 3100 रुपए की वृद्धावस्था पेंशन का भी कांग्रेस ने वादा किया है।

कांग्रेस ने घोषणापत्र में युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा है कि युवाओं को कारोबार और स्टार्टअप के लिए 2 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त कर्ज दिया जाएगा। साथ ही पार्टी ने जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त शिक्षा के साथ ही सभी सरकार अस्पतालों में मुख्य इलाज का भी वादा किया है।

कांग्रेस ने मुख्य तौर पर ये वादे किए हैं:

  • जरूरतमंद छात्रों को सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों में मुफ्त शिक्षा

  • सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज

  • जरूरतमंद महिलाओं को 1100 रुपए प्रति माह

  • हर साल 8 मुफ्त गैस सिलेंडर

  • एक लाख सरकारी नौकरियां

  • स्टार्टअप के लिए 1000 करोड़ का विनेश फंड

  • मनरेगा की मजदूरी 350 रुपए तक बढ़ेगी

  • वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 3100 रुपए किया जाएगा

  • स्टार्टअप के लिए 2 लाख तक का मुफ्त कर्ज

  • हर कच्चे घर को 6 महीने में पक्का घर बनाया जाएगा

पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा की 117 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 10 मार्च को बाकी 4 राज्यों के साथ होगी।


मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि पंजाब के लिए उनका रोडमैप गुरुनाक देव जी की शिक्षा 'सरबत दा भला' पर आधारित है। उन्होंने कहा कि, "हमें पता है कि लोगों को बर्थ सर्टिफिरेट आदि के लिए काफी दिक्कतें होती हैं। इसीलिए कांग्रेस सरकार ने 170 सेवाओं को डिजिटल सेवा के रूप में प्रदान करेगी और लोगों के घर बैठे ऐसी सेवाएं मिलेंगी।"

पंजाब कांग्रेस ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का एक ही मकसद है और वह पंजाब और उसके लोगों का अधिकतम विकास।

(बिपिन भारद्वाज के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */