उत्तराखंड में टीकाकृत लोगों को ही मिलेगा मतगणना हॉल में प्रवेश, 48 घंटे का निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट भी एक विकल्प

उत्तराखंड में कल सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मतगणना में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा। पहले जहां एक कक्ष में 14 टेबल लगते थे, वहीं अब सिर्फ सात टेबल ही लगेंगे।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में 10 मार्च को केवल उन्हीं लोगों को मतगणना स्थल पर प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई होंगी या फिर उनके पास 48 घंटे के अदंर का आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने चुनाव आयोग के इन निर्देशों को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेज दिया है।

उत्तराखंड में वोटों की गिनती 10 मार्च यानी कल सुबह आठ बजे से शुरू होने जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मतगणना में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके तहत पहले जहां एक कक्ष में 14 टेबल लगते थे, वहीं अब सिर्फ सात टेबल ही लगेंगी।


हरिद्वार के जिला निर्वाचन अधिकारी का कोविड का प्रभाव कम होने के चलते सात के बजाए 14 टेबल का प्रस्ताव आया था, जिसे चुनाव आयोग ने हरी झंडी दे दी है। बाकी जिलों में सात टेबल ही लगेंगी। इससे मतगणना के दौरान हॉल के अंदर एक जगह पर भीड़ कम रखने में मदद मिलेगी।

चुनाव आयोग ने यह भी प्रावधान किया है कि पोलिंग एजेंट से लेकर बाकी सभी मतगणना स्थल पर पहुंचने वाले कर्मचारियों के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाण होना जरूरी होगा। इसके अलावा उनके पास 48 घंटे पूर्व का आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट का भी विकल्प होगा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia