यूपी चुनावः मतदान के एक दिन बाद राजा भैया के खिलाफ केस दर्ज, सपा प्रत्याशी पर जानलेवा हमले का आरोप

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव ने आरोप लगाया था कि मतदान के दौरान राजा भैया और उनके समर्थकों ने मतदान केन्द्र के बाहर उन पर हमला किया था। हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए थे लेकिन उनकी कार पूरी तरह नष्ट हो गई थी।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान कुंडा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला करने के मामले में रघुनाथ प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। इस मामले में राजा भैया और 17 अन्य के खिलाफ भारतीय दंड़ संहिता और एससी/एसटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव ने आरोप लगाया था कि मतदान के दौरान राजा भैया और उनके समर्थकों ने मतदान केन्द्र के बाहर उन पर हमला किया था। हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए थे लेकिन उनकी कार पूरी तरह नष्ट हो गई थी।

पार्टी प्रत्याशी पर इस हमले के बाद समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर राजा भैया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बीच राजा भैया ने इस घटना में अपना हाथ होने से इनकार किया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia